Friday, 19 August 2016

विश्व फोटोग्राफी दिवस: जानिए भारत के टॉप 5 फोटोग्राफर्स के बारे में





आज पूरी दुनिया में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जा रहा है। अपने कैमरे में कई अद्भुत दृश्य कैद कर चुके भारतीय फोटोग्राफर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आइये जानते हैं भारत के 5 मशहूर फोटोग्राफर के बारे में-



रघु राय


मशहूर फोटोग्राफर व फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का जन्म 1942 में झांग, ब्रिटिश इंडिया में हुआ था। रघु राय फ्रांस के एक प्रख्यात फोटोग्राफर हेनरी कार्तिएर ब्रेस्सन के शिष्य थे। रघु राय ने द स्टेट्समैन अखबार के लिए कुछ समय तक फोटोग्राफी की थी। उसके बाद राय फ्रीलांस फोटोग्राफर बने। इंडिया टुडे के लिए राय डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी भी रहे। 1990-1997 तक दरमियान राय विश्व प्रेस फोटो के जूरी मेम्बर भी रहे थे। रघु राय ने अब तक अपने जीवन में 18 किताबें लिखी थी। 1972 में राय को पदमश्री और 1992 में अमेरिका में उन्हें पर्सन ऑफ़ द इयर पुरस्कार से भी नवाज़ा गया।




रघुबीर सिंह




मशहूर भारतीय फोटोग्राफर रघुबीर सिंह का जन्म 1942 में जयपुर में हुआ था। रघुबीर सिंह अपनी परिदृश्य और डाक्यूमेंट्री के तरीके की फोटोग्राफी के लिए काफी मशहूर थे। उन्होंने अपने करियर में नेशनल जियोग्राफिक मैगज़ीन, द न्यू यॉर्क टाइम्स और भी कई बड़ी-बड़ी कंपनी के लिए काम किया था। 70 के दशक के शुरू में रघुबीर ऐसे पहले फोटोग्राफर थे जिन्होंने अपने फोटो में रंग का उपयोग किया। उन्होंने अपने जीवन में 14 किताबें भी लिखी थी. वर्ष 1983 में रघुबीर सिंह को भारत सरकार की ओर से पदमश्री पुरस्कार से नवाज़ा गया था। वर्ष 1999 में रघुबीर सिंह पूरी दुनिया को अलविदा कह गये थे।




पाब्लो बार्थोलोम्यु



भारतीय फोटो जर्नलिस्ट और स्वतंत्र फोटोग्राफर पाब्लो बार्थोलोम्यु का जन्म 1955 में नई दिल्ली में हुआ था। पाब्लो ने अपने फोटोग्राफी के जीवन में जिंदगी के दूसरे पहलू के बारे में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। पाब्लो ने सत्यजीत रे की फिल्म शतरंज के खिलाड़ी और रिचर्ड एटनबरो फिल्म गांधी के लिए फोटोग्राफी भी की थी। पाब्लो के द्वारा खीचे गए फोटो न्यू यॉर्क टाइम्स, न्यूज़वीक, टाइम्स आदि मैगजींस में छपे। पाब्लो ने भोपाल गैस ट्रेजेडी, इंदिरा गांधी की हत्या आदि घटनाओं को भी कवर किया था।  2003 में भारत सरकार ने पाब्लो को पदमश्री पुरस्कार से नवाज़ा था।




होमई व्यरावाल्ला



मशहूर भारतीय फोटो जर्नलिस्ट होमई व्यरावाल्ला का जन्म 1913 में गुजरात में हुआ था। होमई भारत की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट थी। होमई ने अपने फोटोग्राफी पत्रकारिता के दौरान कई मशहूर नेताओं की तस्वीरें ली थी। विश्व युद्ध 2 के दौरान बंबई (अब मुंबई) आधारित द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया मैगज़ीन की तरफ से होमई ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये थे। वर्ष 2010 में मुंबई स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के साथ मिलकर अलकाज़ी फाउंडेशन फॉर द आर्ट्स ने होमई को उनके काम के लिए पूर्वव्यापी दिया था। भारतीय फोटोग्राफी को उन्होंने अपना अहम योगदान दिया था। उनसे प्रेरणा लेकर कई महिलाएं इस क्षेत्र में आयीं।



बेनु सेन




मशहूर भारतीय फोटोग्राफर बेनु सेन का जन्म 1932 में कोलकाता में हुआ था। बेनु सेन फेडरेशन ऑफ़ इंडियन फोटोग्राफी के महासचिव और फोटोग्राफिक एसोसिएशन ऑफ़ दम दम के अध्यक्ष भी थे। बेनु सेन ने अपने जीवन में कई छात्रों को फोटोग्राफी के छेत्र में आने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने अपने जीवन में किताबें भी लिखी थी। वर्ष 2010 में पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाज़ा था।




देवांग मैत्रे


No comments:

Post a Comment

Atishi Takes Charge as Delhi’s Chief Minister: A Symbolic Leadership Transition

In a significant development for Delhi politics, Aam Aadmi Party (AAP) leader Atishi assumed the role of Chief Minister on September 22, 202...